सबसे कठिन और पावरफुल काम है जनता का दिल जीतना वो किया है
वर्तमान मस्तुरी जनपद उपाध्यक्ष- नितेश सिंह ठाकुर
wwwcg24 times.com संपादक राजू सिंह /टी.बी.सिंह(बी.जे.एम.सी.) बिलासपुर छ.ग.- अपने जनप्रतिनिधियों के बारे में और उनके द्वारा किये गये कार्यों के बारे में प्रत्येक जागरूक मतदाता को जानना जरूरी है | ताकि आने वाले चुनाव में अपना अमूल्य मत उन्हें देना है कि नहीं निर्णय लेने में आसानी होगी | उनका एक वोट उनके बच्चों व देश के भविष्य का निर्धारण करता है | इस कड़ी में हमने मस्तुरी ब्लाक के जनप्रतिनिधि वर्तमान जनपद उपाध्यक्ष नितेश सिंह ठाकुर पिता रामकुमार ठाकुर के बारे में हम आपको कुछ कही- कुछ अनकही बाते बता रहें हैं | इनकी शिक्षा मस्तुरी के महाविधालय में हुई है, जिसमे आज जनभागीदारी के अध्यक्ष भी है | अपने पढ़े हुए महाविधालय में अध्यक्ष बन कर सेवा करने का अवसर बिरले को ही मिलता है | इस पद में अपने आप को बहुत गौरवशाली महसूस करते है | जबकि पूर्व में विधान सभा मस्तुरी यूथ कांग्रेस का अध्यक्ष ,जिला उपाध्यक्ष,पूर्व उपसरपंच ग्राम पंचायत किरारी ,में निर्विरोध विजयी हुए हैं |
अपने राजनितिक सफर के बारे में बताया कि बचपन से ही निस्वार्थ सहयोग कि भावना थी | जिसके कारण छात्र जीवन में भी बहुत छात्रों का निस्वार्थ सहयोग किया तो मित्रो कि संख्या बढती गई कालेज में जब पहुचे तो दोस्तों को चुनाव में विजयी बनाया | दोस्तों ने खुद को चुनाव लड़ने को कहा तो छात्र संघ का चुनाव लड़ा और विजयी हुए | छात्र जीवन से शुरू किया राजनितिक सफर अभी तक चल रहा है आगे भी अनवरत करने कटिबद्ध है वर्तमान में मस्तुरी जनपद उपाध्यक्ष के रूप में निर्विरोध विजयी होकर जनता की सेवा कर रहें हैं |
आज राजनीति मात्र सेवा का साधन नहीं है बल्की पद ,प्रतिष्ठा , धन प्राप्ति का सशक्त माध्यम बन चूका है इस कारण लोग राजनीति में आ रहें है | राजनीति में निर्विरोध विजयी होना आज के दौर में आश्चार्यजनक लगता है | लोग लाखों खर्च करने के बाद भी चुनाव में विजयी नहीं होते, ऐसी परिस्थिति में निर्विरोध विजयी होना बढ़ी हैरत कि बात है | हमारे प्रतिनिधि ने इस रहस्य का पता लगाने आम जनता से बात किया कि वर्तमान जनपद उपाध्यक्ष नितेश सिंह ठाकुर कैसे हैं और उनके निर्विरोध विजयी होने का कारण क्या है निर्विरोध होने के दो कारण होते है 1. पैसे से सबको खरीद लो 2. इतना आतंक फैला दो कि कोई भी आपके विरुद्ध खड़े होने का हिम्मत ही न करें |
परन्तु मस्तुरी के आम जनता ने कहा कि वर्तमान जनपद उपाध्यक्ष नितेश सिंह दोनों काम नही करते बल्कि तीसरा काम करते है | वो तीसरा काम इन दोनों काम से ज्यादा कठिन और पावरफुल है वो काम है जनता का दिल जीतना | वर्तमान जनपद उपाध्यक्ष नितेश सिंह ठाकुर ने जनता का दिल जीता है | इस कारण सभी पदों पर आज तक निर्विरोध विजयी हुए है |किसी का दिल जीतना इतना आसान नही है और हर कोई यह काम भी नही कर सकता है | जो यह काम कर लेता है वह दुनियां में राज करता है जो नितेश सिंह ठाकुर कर रहें है | हमारे प्रतिनिधि ने पूछा की जब इतना जन समर्थन पहले से ही था बी.जे. पी. के शासन काल में तो बी.जे.पी. में शामिल क्यूं नही हुए तो उन्होंने जवाब दिया कि हमारे पूर्वज कांग्रेसी थे | इस कारण परम्परा को नहीं तोडा पद के लालच में आफर आने के बाद भी बी.जे.पी. में नहीं गये व विपक्ष में ही रहें | वर्तमान जनपद उपाध्यक्ष नितेश सिंह ठाकुर को सत्ता का मोह नही है जनता कि सेवा कांग्रेस में ही रह कर आजीवन करना है | इसी संकल्प के साथ बी.जे.पी. में नहीं गये विपक्ष में रह कर मस्तुरी की जनता कि सेवा किया टिकट का सशक्त दावेदार होने के बाद भी टिकट कि दावेदारी पेश नही किया | पार्टी ने जिसको टिकट दिया उसके लिए काम किया |
आज के दौर में ऐसे युवा कर्मठ नेता का मिलना दुर्लभ है जो पार्टी के लिए समर्थित हो | अगर पार्टी भी चाटुकारों से ऊपर उठ कर ऐसे युवा को आगामी विधान सभा में टिकट दे तो मस्तुरी विधान सभा में भी कांग्रेस का डंका बजेगा तो कोई आश्चार्य नही होगा | परन्तु कांग्रेस का दुर्भाग्य है कि जिनके हाथ में पार्टी का टिकट बांटने का शक्ति होता है वो पैसों या अन्य कारणों से ऐसे व्यक्ति को टिकट देते है जो पार्टी के प्रति समर्पित नही होते |
जिसके कारण विजयी होने के बाद पार्टी बदल लेते है या जिसका अपार जन समर्थन नही है उसको पार्टी से टिकट दिलवाते है | जिसके कारण इतनी पुरानी पार्टी को विजयी बनाने वाले उम्मीदवार के होने के बाद भी हार का सामना करना पड़ता है | अगर अभी से पार्टी वर्तमान जनपद उपाध्यक्ष नितेश सिंह ठाकुर का विधायक टिकट पक्का कर देती तो समर्पित जनता के दिलो में राज करने वाले युवा उम्मीदवार पार्टी को विजयी बनाने अभी से तैयारी करते , जो कि चुनाव में विजयी होने के लिए नितांत अनिवार्य है |