9391313614

नारकीय जीवन जीने मजबूर ,इसका निम्मेदार कौन ?

wwwcg24times.com January 12, 2023

जैन इंटरनेशनल स्कुल के पीछे  अटल आवास / इंदिरा आवास  वाले भारतीय व हिन्दू ,छत्तीसगढ़ के होने के बाद भी नारकीय जीवन जीने मजबूर ,इसका निम्मेदार कौन ?

wwwcg24 times.com संपादक राजू सिंह /टी.बी.सिंह(बी.जे.एम.सी.) बिलासपुर छ.ग.-                                                                                                                                                                                                                                                                                                                        नगर निगम का परिसीमन करने वाले नेताओं और अधिकारियों ने जैन इंटरनेशनल  स्कुल के पीछे बने अटल आवास/इंदिरा आवास को  दो वार्ड  वार्ड 01 बजरंग नगर सकरी , वार्ड 02 डॉ. अब्दुल कलाम नगर सकरी में बाँट दिया ,जिसके कारण वहां विकास कि गंगा नहीं पहुंच पायी है  | यहाँ के वोट बटने के कारण चुनाव में उनके वोट निर्णायक  भूमिका नही निभाती  | इस कारण दोनों वार्ड के पार्षद यहाँ ध्यान नही देते | यहाँ रहने वाले लोग कोई पाकिस्तानी  नही है ,भारतीय हिन्दू है , छतीसगढ़ के नागरिक है फिर भी जीवन की  मुलभुत आवश्यकता बिजली, पानी , सड़क ,स्कुल, आदि  से वंचित है जबकि ये उनका अधिकार है | परन्तु  आज  भी अटल आवास/इंदिरा आवास  वाले जीवन की मूल भुत जरूरतों के लिए  तरसते है  ? इसका निम्मेदार कौन ?

जैन इंटरनेशनल स्कुल के पीछे  अटल आवास/इंदिरा आवास  की  इस दयनीय स्थिति का जिम्मेदार वो नेता व अधिकारी है जिन्होंने इसे दो वार्ड में बाँट  कर इनके वोटिंग पॉवर को  कम कर दिया जिसके  कारण दोनों  वार्डों के पार्षद ध्यान ही नहीं देते | आगामी चुनाव में जब फिर परिसीमन होगा तो इनको किसी भी एक ही वार्ड में करना मानवीय दृष्टिकोण से अति आवश्यक है | ताकि उनका वोट पॉवर बढ़े व  पार्षद उनके वार्ड का विकास कार्य करने वोट के  लिए मजबूर हो , उनकी  नालियाँ  नियमित साफ  हो नगर निगम की कचड़ा फेकने वाली गाड़ियाँ कचरा फेकने के साथ लेने भी आये |ज्ञात तो वहां कचरा डंप किया जाता है जिससे वहाँ चारों तरफ गंदगी का साम्राज्य है जिस पन्नी को बेन किया गया है वहां कचरें के रूप में बिखरी पड़ी है |गाय उक्त पन्नी को खाती हुई नजर आती है |

जैन इंटरनेशनल स्कुल के पीछे  अटल आवास/इंदिरा आवास को  दो वार्ड  01 वार्ड बजरंग नगर सकरी , वार्ड 02 डॉ. अब्दुल कलाम नगर सकरी में बाँट दिया ,जिसके कारण  वहां प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के साथ आगनबाडी  केंद्र,प्राइमरी स्कुल आदि कुछ भी नही है | वहां के बच्चे  कुपोषण के शिकार होने के साथ शिक्षा से भी वंचित है | वहां की गलियाँ अधिकांश सड़के कच्ची है जिसके कारण आने जाने में कठिनाई होती है  ,  टेप नल में किसी कारण से पानी नही आये तो भी मां,बहनों को पानी के लिए भटकना पड़ता है  ,बच्चों के खेलने के लिए पार्क आदि कुछ भी नही है | स्ट्रीट लाईट नही होने के  कारण  रोजी मजदूरी में जाने वाली मां बहने सुरक्षित नही रहती लोक लाज के कारण पुलिस में रिपोर्ट तक नहीं करती | कोई  अचानक बीमार हो तो अस्पताल ले जाने लगभग  एक  किलोमीटर पैदल चल कर आस्पताल आना पड़ता है |जबकि  ये सब कार्य जनप्रतिनिधियों का दायित्य है  | परन्तु ये सब कार्य तभी होगा जब अटल आवास/इंदिरा आवास   को एक ही वार्ड में  परिसीमन में रखा जावेगा और यहाँ का वोट बैंक निर्णायक भूमिका निभाएगी | वार्ड न. 2 डॉ.अब्दुल कलाम नगर सकरी में चार ब्लाक A,B,C,D,है वहां के पार्षद दिलीप कोरी इन चार ब्लाको में लाईट , नाली साफ़ करवाते  है | पर रोड नाली आदि  के विषय में कहते है कि शेष 44 ब्लाक वार्ड न. 01 में आता है इस कारण  वहां का विकास कार्य करवाने असमर्थ हूं  |   आज  भी अटल आवास/इंदिरा आवास  वाले जीवन की मूल भुत जरूरतों के लिए  तरसते है  ? इसका निम्मेदार कौन ?

 

 

Share This