9391313614

छत्तीसगढ़ के मुख्य मंत्री भूपेश  बघेल  भी अमेरिका के राष्ट्रपति की तरह छत्तीसगढ़ के मजदूरों के लिए

journalist Raju singh/T.B.SINGH (B.J.M.C.) February 22, 2023

छत्तीसगढ़ के मुख्य मंत्री भूपेश  बघेल  भी अमेरिका के राष्ट्रपति की तरह छत्तीसगढ़ के मजदूरों के लिए कार्यवाही करेंगे ?

  www.cg24 times.com(ई पेपर) संपादक- राजू सिंह /टी.बी.सिंह(बी.जे.एम.सी.)  -  

छत्तीसगढ़ जांजगीर चाम्पा जिले  के मजदूर अन्य प्रदेशो के मजदूर की तरह जम्मू काश्मीर के  रजौरी जिले के सरानु गाँव के ईटा भट्टी में काम करने गये थे  | वहां के ईटा भट्टी संचालक बिनोद एवं किरण बाबू के द्वारा इन गरीब मजदूरों को  विगत कई माह से निर्धारित रोजी भी नही दे रहा है इतना प्रताड़ित कर रहा है कि  दिन भर काम करने के बाद भी पानी तक के लिए तरसना पड़ता है | वापस आने व दुसरे जगह काम करने भी नही दे रहा है |                  .                                       बंधक बना कर एक –दो व्यक्ति को नहीं बल्कि 12 परिवार के 50 लोगों को बंधक बना कर विगत तीन चार माह से रखा है  | ईटा भट्टी  मालिक बिनोद के द्वारा बंधक बनाये गये छत्तीसगढ़ के मजदूर बहनों को  बार बार धमकी दी जा रही है कि किसी को शिकायत किया व ठीक से काम नही किया तो अरब देश में बेच दिया जायेगा |                          .                                         अगर छत्तीसगढ़  की सरकार व समाजसेवी ने इन्हें छुड़ाने शीघ्र कार्यवाही नही किया तो वह दिन दुर नही जब ये अरब देश बेचीं जाएँगी | ईटा भट्टी संचालक बिनोद एवं किरण बाबू निवासी रजौरी ग्राम सरानु में बनाये गये छत्तीसगढ़ के बंधकों  के नाम  इस प्रकार से है - 1.श्याम बाई 2.सुनीता बाई 3.लीला बाई 4.दिल बाई 5.सरिता बाई 6.रुखमणी बाई 7.धुरको बाई 8.सुनीता बाई 9.शगुन बाई  10.लक्ष्मी बाई 11.कुमारी सोनिया पिता सतीश कुमार 12.सुनीता बाई 13. रानी बाई14.रेणुबाई  15.तुलसी बाई  16.चमेली बाई 17.मोनिका बाई 18. ललिता बाई 19.सावित्री बाई  20.दिवाकर 21.राजेश 22.मनी राम 23. सहदेव 24.अजय 25.अरुण 26.गौरी शंकर 27.कुमार  28.भुलेश्वर 29.पुनी राम 30.सतिश कुमार 31.गोरेलाल 32.दिलीप कुमार 33. सुमित कुमार 34.राजीव 35. आकाश 36.शनि 37.सुनील 38.सूरज 39.गोविंदा 40.सोनक राम 41. कपिल देव –मोबाईल न.8491950329

                                              ये सभी आजादी के बाद भी बंधक हो कर गुलामों की जिन्दगी जीने विवश है , छ.ग. मुख्यमंत्री  भूपेश  बघेल  अगर  ध्यान दे  और जम्मू काश्मीर के राज्यपाल से बात करें तो इन छत्तीसगढ़ के मजदूरों को बंधक से मुक्त बनाया जा सकता है | जिस प्रकार एक अमेरिकी नागरिक को विश्व के किसी भी देश में बंधक बनाया जाता है तो अमेरिका उस देश पर कार्यवाही करता है  क्या छत्तीसगढ़ के मुख्य मंत्री भी अमेरिका के राष्ट्रपति की तरह छत्तीसगढ़ के मजदूरों के लिए कार्यवाही करेंगे ?

 

Share This