9391313614

हिमांशु पंडित - एक आदर्श - अपना बर्थ डे रोड में मनाने वाले युवाओं के  लिए

journalist Raju singh/T.B.SINGH (B.J.M.C.) November 21, 2022

           

cg24times.com –(ई- न्यूज पेपर )बिलासपुर(राजू सिंह) - आज का युवा वर्ग अगर गरीब हो तो कोई बात नहीं ,अगर पैसे वाला हो तो वह रात को रोड में केक काट कर अपना बर्थ डे मनाने के साथ हुड-दंग  करके शांति भंग करना अपनी शान समझता है  | साथ ही इतना हुड-दंग करता है कि पुलिस महानिरीक्षक श्रीमान डांगी साहब व पुलिस अधीक्षक जी  को आदेश जारी करना पड़ा कि कोई भी रोड में बर्थ डे नही मनाये वरना  कड़ी कार्यवाही किया जावेगा |

 ऐसे माहौल में अगर कोई युवा अपना बर्थ डे रोड में नहीं मना कर बर्थ डे में खर्च होने वाली राशी से गरीबों को  खाना खिलाये तो उस युवा कि  सोच को सराहना व अभिनंदन करना गर्व की बात होगी साथ समाज के सामने लाना भी आवश्यक होगा ताकि अन्य युवा भी अनुसरण करें |

गरिबों  को भोजन एक स्थान में मात्र नही बल्कि अनेक स्थान  पुराना बस स्टैंड , रेलवे स्टेशन , मुंगेली नाका, तिफरा काली मंदिर ,राजकिशोर नगर काली मंदिर ,में भीख मांगने वाले भारतीय  भाई –बहन जो भिखारी कहलाते है एवं इसी  देश भारत व छत्तीसगढ़ राज्य के वासी है ,हमारी  केंद्र व राज्य सरकार इतनी लाचार ,मजबूर है कि अपने देश के नागरिकों का पेट तक नहीं भर सकती | उन्हें अपने पेट भरने भीख मांगना पड़ रहा है | यह देश व समाज ,धर्म के  ठेकेदार  जो धर्म के नाम पर दंगा करवाते है उनकी करनी व कथनी में अंतर का साक्षात् प्रमाण है | उनसे  तो यह  युवा ज्यादा अच्छा एवं शक्तिशाली है  , क्यूकीं यह युवा भारत देश  व छत्तीसगढ़   के नागरिकों को जिन्हें  उनके परिवार , समाज, धर्म के लोग ,उनके  देश के एक नहीं दो सरकार एक विश्व की सबसे बड़ी पार्टी की सरकार जो केंद्र में शासन करती है |दूसरी विश्व की सबसे पुरानी पार्टी जिसकी सरकार राज्य में शासन करती है  इन दोनों सरकार मिल कर अपने  प्रजा ,जिसे  भिखारी की संज्ञा दिया गया है उन्हें  कभी भरपेट स्वादिष्ट खाना नहीं खिला सके | उनको एक 23 वर्ष के युवा ने  भले ही एक दिन के लिए हो  स्वादिष्ट भरपेट भोजन अपने पैसों से  खिलाया | किसी ने उनके लिये सोचा तक नही इस युवा ने सोचा तो सही  भले ही एक दिन हो, अच्छा स्वादिष्ट भोजन करवाया  | निश्चित ही यह युवा ने अनुकरणीय  कार्य किया है  |

हमारे  रिपोटर   ने इस युवा से  पूछा सब युवा अपने दोस्तों के साथ बर्थ डे मानते है  आप भिखारियों को  खाना खिला कर अपना बर्थ डे मना रहें हों  इसका कारण क्या है ?  तब उस युवा ने जो उत्तर दिया दिल को छू गया  | उन्होंने कहा कि मेरे सभी मित्र पैसे वाले है रोज अच्छा खाना खाते है  | जबकि  भीख मांगने वाले भारतीय हिन्दू ,मुस्लिम  होने के साथ छत्तीसगढ़ के निवासी है परन्तु  उन्हें कोई अच्छा खाना  नहीं देता  |परिवार ,समाज,धर्म ,जाति, से ठुकराएँ लोग हैं , अगर एक  टाइम ही सही भरपेट स्वादिष्ट भोजन  खा कर उनके चेहरे में जो संतुष्ट का भाव झलकता है  उससे मेरे दिल को ख़ुशी मिलती है | यह विचार रखने वाले युवा का नाम है हिमांशु महाराज पिता स्व. मुकेश मिश्रा निवासी जगमल ब्लाक  राम रानी बाड़ा उनके पिता 2002  में  स्वर्ग वास हो गये थे पिता के न होने से बड़े भाई व माता ने उनका परवरिश किया |

उन्होंने बचपन से ही आर्थिक परेशानी को बहुत करीब से देखा था  | बिजनेश किया सफलता मिली तो उस पैसे का उपयोग गलत कार्यों में नहीं किया | चाहते तो अपना बर्थ डे किसी आलिशान होटल में  मना सकते थे, पर उन्होंने बर्थ डे में  जो राशी खर्च करते उससे  गरीबों को भोजन  करवाया   |  उनका कथन है कि इससे इतनी खुशी मिला शायद किसी आलिशान होटल में भी नहीं मिलता  |

 अपना आदर्श बिलासपुर के लोकप्रिय नेता अटल श्रीवास्तव को मानते है  |आज के युवा वर्ग जो अपना बर्थ डे रोड में मनाते हैं उनके लिए एक  हिमांशु एक आदर्श हैं |भविष्य में ऐसे विचार धारा के युवा राजनीती में आते है और जनता दारू, पैसों, जाति धर्म से उपर उठ कर  वोट देगी तथा हिमांशु जैसे विचारधारा के युवा  सत्ता में आयेंगे तो राज्य का कोई भी नागरिक भूखा नहीं सोयेगा | जैसा कि विदेशों में अमेरिका , जर्मन , इंग्लेड , आदि में कोई भिखारी नहीं मिलता कारण वहां की सरकार सबको बेरोजगारी भत्ता इतना अधिक देते है कि  पेट भरने भीख मांगना नही पड़ता | वहां सबको फ्री में शिक्षा ,मेडिकल , आवास, भोजन   जो मानव जीवन की मुलभुत आवश्यकता है वहां की सरकार देती है  | उसे मुफ्त की रेवड़ियाँ नही कहते वो सरकार का जिम्मेदारी मानती है अगर ऐसे हिमांशु जैसे युवा को जनता आने वाले चुनाव में विजयी बनाती है तो यहाँ  भी उपरोक्त सुविधा मिलेगी |

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

      

Share This