wwwcg24times.com(ई– पेपर ) बिलासपुर–(राजू सिंह/टी.बी.सिंह) (बी.जे.एम.सी.) संपादक-बिलासपुर छ.ग.- लोकतंत्र कि सबसे बड़ी विशेषता यह है कि यहाँ राजा/जनप्रतिनिधि/ शासक प्रत्येक चुनाव में बदल जाते हैं | जबकि पहले मात्र राजा रानी के यहाँ जन्म लेने वाला व्यक्ति ही राजा बनता था और मरते दम तक राजा बना रहता था | इसके कारण वह मनमाना करता था, क्युकी उसे किसी का डर नहीं था | उसका शासन सेना के दम पर ही चलता था ,उसे जनता के दुःख सुख से ज्यादा सरोकार नही रहता था |
आजादी के पूर्व ऐसा ही शासन हमारे पूर्वज सहते आ रहे थे | वही संस्कार आज भी हमारे अंदर है | इस कारण हम आज के नेताओं के अंदर वही राजा वाला अंदाज देखते है |साथ ही जनता में भी वही निरीह बेबस हमारे पूर्वज वाला बेचारगी झलकती है | वो हमारे संस्कार में है |
आजादी के बाद हमारे देश में भी लोकतंत्र आया वो परम्परा नियमानुसार खतम हुआ ,पर व्यवहार में चलता ही रहा | इस कारण आज भी अधिकांश पुराने राजा महाराजा के संताने लोकतंत्र में भी चुनाव में विजयी हो कर मंत्री /शासक /राजा बने हुए है |
गरीब जनता आज भी अपने पूर्वजों की तरह निरीह किस्मत का मारा समझ कर अपना अमूल्य वोट धर्म, जाति, पैसा, मुर्गा ,दारू, में बेच देती है | इस कारण अपने पूर्वजों की तरह निरीह गरीब जनता बन कर इन मंत्री रूपी राजा के समक्ष जय जय के नारे लगाते उनके आगे पीछे चंद पैसों के खातिर पार्टी के सदस्य रूपी गुलाम बन कर घूम रहें है |
गरीब जनता के पूर्वज राजा महाराजा का आदेश मानते थे अब हम पार्टी का आदेश मान रहे है | फिर वही गलती कर रहें है जो हमारे पूर्वज किये थे | इस कारण हम आज गरीब है ,हम अपने बच्चों को अच्छी शिक्षा इलाज प्राइवेट में करवाने असमर्थ है |आज हम अपनी गलती नही सुधारे तो हमारे बच्चे और उनकी पीढ़ी भी गरीब रहेंगें |
लोकतंत्र ने आपको किंग मेकर की शक्ति दिया है |आप अपने पूर्वजों की तरह निरीह लाचार नहीं हो आप में वो ताकत है कि अपने किसी रंक को राजा और राजा को रंक बना सकते हो आप अपने ताकत को पहचानों अपने अमूल्य वोट को किसी धर्म जाति के नाम पर मत दो आजादी के 70 साल हो चुके है |आज भी पुरे देश में सरकारी स्कुल व अस्पताल एक समान दयनीय स्थिती है | जिसके पास पैसा है वो अपना इलाज व बच्चो की शिक्षा सरकारी में नही करवा कर प्राइवेट में करवाना चाहता है ,परन्तु जब से दिल्ली की जनता ने अपने अमूल्य वोट को जाति धर्म पैसा, मुर्गा ,दारू, में नही बेचा ,तब से दिल्ली के सरकारी स्कुल ,अस्पताल ,शासकीय कार्य,आदि में वो परिवर्तन आया है जो आजादी के 70 साल तक नहीं आया था |क्यूं सोचो ?
अगर आप भी अपने बच्चों को दिल्ली वालों अच्छा स्कुल , मेडिकल सुविधा देना चाहते हो तो एक बार दिल्ली घुमने जाओ वहां का अस्पताल, स्कुल देखो | अगर अपने बच्चों को भी वैसा ही जीवन जो आप गरीबी के कारण नही दे सकते ,देना चाहते हो तो एक मौका अपने बच्चों के जीवन की उन्नति के लिए दीजिये आप किंग मेकर है अपने बच्चों के बारे में सोच कर एक मौका दिल्ली जैसा बनाने दिल्ली वालों को दीजिये |