9391313614

प्रयास अकादमी /स्कुल सीपत रोड मोपका में  गणपति स्थापना से भक्तिमय माहौल  

Super Admin September 10, 2022

www.cg24times.com (संपादक राजू सिंह /टी.बी.सिंह -BJMC)बिलासपुर छ.ग.-जगह जगह गणपति विराजमान हो चुके हैं | जिससे पूरा माहौल भक्तिमय बन गया है |शिक्षा के  क्षेत्र में नया कीर्तिमान स्थापित करके माननीय मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल एवं माननीय शिक्षा मंत्री से सम्मान प्राप्त कर चुके सीपत रोड मोपका स्थित प्रयास अकादमी व स्कुल के निर्देशक सचिन सर तथा प्राचार्य महोदय के अथक प्रयास से “ प्रयास अकादमी “के प्रांगण में वैदिक मंत्रोच्चारणके  साथ सुख शांति समृधि की कामना करते हुए भगवान गणेश की मूर्ति स्थापित की गई |दस दिनों तक पूरा माहौल भक्तिमय रहा |छात्र छात्रा व स्कुल स्टाफ नियमित रूप से आरती करते थे | आज अनंत चतुर्थी  पर विराजित प्रतिमा की हवन अनुष्ठान  के साथ  विसर्जन  हेतु पूजा अर्चना  के बाद गणपति बप्पा मोर्य के जय कारे लगते हुए  बाजे गाजे के साथ  नाचते -थिरके उत्साह  से विध्नहर्ता को  मन मंदिर में विराजने का कामना करते हुए चुन्नी तालाब में किया गया |  प्रयास अकादमी व स्कुल के निर्देशक सचिन सर तथा प्राचार्य महोदय स्कुल के समस्त टीचर्स , समस्त छात्र - छात्रा के साथ  छात्र राहुल ,विमल वर्मा , छात्रा कु. जानसी , रोमिता सिदार , कु. साक्षी, कु. ट्विंकल साहू, कु. भूमि, कु. आयुष्मा तथा अनीता दीदी का अपार योगदान रहा |

 

Share This